TOP BANNER
Sponsored

सरकारी स्कूल के बरामदे में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप हिरोडीह : गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय किसगो के बरामदे में सोमवार की सुबह एक महिला का शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में लोगों की भीड़

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 10, 2025 Mar 10 41 Views
Share

मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप

हिरोडीह : गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय किसगो के बरामदे में सोमवार की सुबह एक महिला का शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान मृतका की पहचान ललिता देवी के रूप में की गई। सूचना पाकर पास के ही करिहारी गांव से मृतका की मां समेत अन्य परिवार वाले मौके पर पहुंचे। वहीं जानकारी पर हिरोडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शौच के लिए जा रहे लोगों ने स्कूल के बरामदे में शव को देखा। इधर घटना को लेकर मृतका की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटी का हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बीते बुधवार को खोरीमहुआ चौक पर उसकी बेटी और सुधीर मंडल के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान सुधीर मंडल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

मां का आरोप है कि वह भी खोरीमहुआ चौक गई थी जहां उसके साथ भी गाली गलौज हुआ था। उस दिन यानि कि बुधवार की शाम से उसकी बेटी ललिता देवी घर नहीं लौटी थी। इधर घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के 4 बच्चे है। जिसमें 2 लड़का और 2 लड़की है।

MIDDLE
Sponsored

 

वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत, कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था घर से युवक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories