AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत, कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था घर से युवक

Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित वाटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक जमुआ थाना इलाके के दुम्मा निवासी बीरेंद्र कुमार वर्मा का पुत्र प्रीतम कुमार था।   घटना को लेकर मृतक के नाना अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रीतम इंटर परीक्षा की तैयारी कर रहा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 9, 2025 Mar 9 62 Views
Share

Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित वाटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक जमुआ थाना इलाके के दुम्मा निवासी बीरेंद्र कुमार वर्मा का पुत्र प्रीतम कुमार था।

 

घटना को लेकर मृतक के नाना अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रीतम इंटर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह बड़ा चौक स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता था। आज सुबह करीब 8.30 बजे वह कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसके दोस्तों ने करीब 12 बजे कॉल करके वाटरफॉल में डूब जाने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल परिजन एंबुलेंस लेकर वाटरफॉल पहुंचे। वहीं मुफ्फसिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला गया।

 

इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories