AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भैसुर, गोतनी, देवर एवं ससुर पर जान से मारने का महिला ने लगाया आरोप

गावां : गावां थाना क्षेत्र के डेवटन निवासी 40 वर्षीय फिरोजा खातून पति मो सराज ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति, भैंसुर, गोतनी, ससुर आदि पर दुर्भावना से ग्रसित होकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाई है। गावां थाना को दिए गए आवेदन में महिला का कहना है कि विगत दिनों रात्रि लगभग


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के डेवटन निवासी 40 वर्षीय फिरोजा खातून पति मो सराज ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति, भैंसुर, गोतनी, ससुर आदि पर दुर्भावना से ग्रसित होकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाई है।

गावां थाना को दिए गए आवेदन में महिला का कहना है कि विगत दिनों रात्रि लगभग बारह बजे मैं अपने कमरे में सोई थी तभी रेहाना खातून (गोतनी) पति सहाबुद्दीन, गुलशन आरा (गोतनी) पति रुस्तम अली, देवर रुस्तम अली व सबदर अली अचानक कमरा में मारपीट करने लगे व मेरे शरीर पर केरोसिन तेल छिड़कर एक कमरा में बंद कर दिए व आग से जलाने का प्रयास करने लगा। इसके उपरांत मैं जोर जोर से चिल्लाने लगी तब इनलोगों ने दरवाजा खोल दिया। मैं किसी तरह जान बचा कर स्थानीय ग्राम प्रधान मकसूद आलम व वार्ड सदस्य अजमेरी खातून के घर गई व अपनी आप बीती सुनाई। उक्त लोग हमेशा मुझे पगली कह कर प्रताड़ित करते रहते हैं। इसके पूर्व भी मेरे साथ इस प्रकार की घटना किया गया है जिसकी जानकारी मैंने गावां थाना समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी है लेकिन अब तक किसी प्रकार कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे उक्त लोगों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। कभी भी मेरी हत्या ये लोग कर सकते हैं। घटना की सूचना के बाद भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव गावां थाना पहुंचे एवं थानेदार से मिल कर सभी बिन्दुओं पर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इधर, गावां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा की पीड़िता द्वारा आवेदन मिला है फिलहाल जांच की जा रही है, जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories