TOP BANNER
Sponsored

श्री महावीर कुटिया मंदिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ श्री राम जानकी विवाह महोत्सव

गिरिडीह : संकटमोचन बालाजी की प्राचीन सिद्ध पीठ श्री महावीर कुटिया मंदिर में आयोजित 3 दिवसीय श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का शानदार समापन बुधवार को धूमधाम से हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन श्री राम जानकी का विवाह पूजन हवन हुआ। इसके पूर्व शहर में भव्य बारात भी निकाली गई। मौके पर मंदिर परिसर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 9, 2021 Dec 9 32 Views
Share

गिरिडीह : संकटमोचन बालाजी की प्राचीन सिद्ध पीठ श्री महावीर कुटिया मंदिर में आयोजित 3 दिवसीय श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का शानदार समापन बुधवार को धूमधाम से हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन श्री राम जानकी का विवाह पूजन हवन हुआ। इसके पूर्व शहर में भव्य बारात भी निकाली गई। मौके पर मंदिर परिसर में सुमधुर शादी के गीतों के बीच स्थानीय युवाओं द्वारा बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान कलकत्ता से आये विशेष कलाकारों द्वारा श्री राम जानकी विवाह की झांकी का मंचन किया गया। वहीं भजन गायक आकाश परिचय और अनिल विकास अग्रवाल द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की रसवर्षा की गई। इसके बाद जनकनंदिनी सीता जी का कन्यादान जगनिधान खैतान द्वारा किया गया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष सजन खण्डेलवाल, सचिव नीलकमल भरतिया, संयोजक प्रकाश खण्डेलवाल, लाला केडिया, आशीष जालान, गोपाल डंगायच, पवन जालान, पप्पू गोयनका, मुस्कान, गुड्डू केडिया, बिजय सिंघानिया, पिंटू अग्रवाल, मोहन जालान, अमित वसईवाला व समाज के लोग लगे हुए थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories