TOP BANNER
Sponsored

विधायक हरि भूषण ठाकुर के खिलाफ विश्वकर्मा समाज ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री से की विधायकी रद्द किए जाने की मांग गिरिडीह : विश्वकर्मा पूजा पर बिहार के मधुबनी जिला के विस्फी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरि भूषण ठाकुर के द्वारा सृष्टि के सृजनहार भगवान विश्वकर्मा के क्षवि के साथ छेड़-छाड़ करते हुए उनके मुख पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाकर पूजा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 28, 2021 Sep 28 51 Views
Share

प्रधानमंत्री से की विधायकी रद्द किए जाने की मांग

गिरिडीह : विश्वकर्मा पूजा पर बिहार के मधुबनी जिला के विस्फी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरि भूषण ठाकुर के द्वारा सृष्टि के सृजनहार भगवान विश्वकर्मा के क्षवि के साथ छेड़-छाड़ करते हुए उनके मुख पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाकर पूजा अर्चना करने को लेकर विश्वकर्मा समाज ने मोर्चा खोल दिया है. राज्यभर में विश्वकर्मा समाज के लोग विधायक के इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं.

 

समाज के लोगों का कहना है कि विधायक ने सनातन धर्म के अराध्य देव भगवान विश्वकर्मा के साथ विश्वकर्मा समाज को भी अपमानित किया है. क्योंकि कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी महान क्यों न हो, उन्हें भगवान नहीं बनाया जा सकता है. इस मामले को लेकर मंगलवार को गिरिडीह के विश्वकर्मा समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम स्मारक पत्र गिरिडीह उपायुक्त को सौंपा.

मौके पर समाज के गिरिडीह जिलाध्यक्ष विनोद राणा, जिला महासचिव देवकी राणा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील राणा,ज्योतिष शर्मा आदि ने विधायक हरि भूषण ठाकुर की विधायकी रद्द करते हुए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई कर अविलंब मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की. साथ ही उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पूर्नावृत्ति न हो.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories