AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 105 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह

गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा मंगलवार को साहू सदन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दिनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेयी के तश्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा मंगलवार को साहू सदन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दिनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेयी के तश्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहावादी, गांडेय के पूर्व विधायक प्रोफ़ेसर जय प्रकाश वर्मा,वार्ड पार्षद सुमित कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय, मिथुन चन्द्रवंसी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नुनूलाल मरांडी,प्रदेश महिला समिति की महामंत्री विनिता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

 

रक्तदान मौके पर आये सभी अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस रक्तदान शिविर में भाजयुमो के कार्यकर्त्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को ग़ुलाब का फूल देकर उनकी हौसला अफजाई उपस्थित अतिथियों ने की।

बताया गया कि भाजयुमो के कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मोत्सव के मौके पर 71 यूनिट रक्तसंग्रह की लक्ष्य लेकर चले थे, लेकिन युवाओं की उत्साह से 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, रेड क्रॉस के वाइस प्रसीडेंट रोट्रीयन डॉ तारक नाथ देव ,अधिवक्ता संघ के महासचिव चुनुकान्त,सौरव कुमार, आकाश सिंह,शालिनी वेशखियार,संजीत सिंह पप्पू,डॉ राजेश पोद्दार, जयकांत पासवान, राहुल रंजन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories