TOP BANNER
Sponsored

मधुमक्खी काटने से दो महिला जख्मी, पत्ता तोड़ने के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला

गावां : प्रखंड में मधुमक्खियों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रखंड में अबतक मधुमक्खियों के काटने से महिला समेत चार लोगों की मौत भी हो गई है। जबकि कई लोग घायल भी है। इसके बावजूद वन और स्वास्थ्य विभाग इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 20, 2021 Sep 20 50 Views
Share

गावां : प्रखंड में मधुमक्खियों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रखंड में अबतक मधुमक्खियों के काटने से महिला समेत चार लोगों की मौत भी हो गई है। जबकि कई लोग घायल भी है। इसके बावजूद वन और स्वास्थ्य विभाग इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल व्याप्त है।

 

सोमवार को प्रखंड के चिहुटियां छोटकी घाट जंगल में पत्ता तोड़ने गई दो महिलाओं को मधुमक्खियों के झुंड ने शरीर के भाग में काटकर जख्मी कर दिया। इससे वह दोनों घायल हो गई। बता दें कि चिहुटियां निवासी मुंद्रिका देवी पति इंद्रदेव महथा एवं बसंती देवी पति लखन महथा सोमवार की सुबह जंगल में पत्ता तोड़ने के लिए गई थी। इसी बीच पत्ता तोड़ने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उसपर हमला बोल दिया। वह किसी तरह भागकर घर आकर अपनी जान बचाई। जिसे बाद में परिजनों ने दोनों घायल महिला को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories