AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बादीडीह में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, कई का किया गया टीकाकरण

गावां : सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा आरएमआई के सहयोग से सोमवार को शीशम परियोजना अंतर्गत गावां प्रखंड के बादीडीह पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के अगुवाई में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद व सीएचओ नेहा कुमारी उपस्थित थीं। शिविर का उद्घाटन संस्थान के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा आरएमआई के सहयोग से सोमवार को शीशम परियोजना अंतर्गत गावां प्रखंड के बादीडीह पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के अगुवाई में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद व सीएचओ नेहा कुमारी उपस्थित थीं।

शिविर का उद्घाटन संस्थान के निदेशक उमेश तिवारी, अस्पताल प्रभारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद और मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच, मलेरिया जांच, कोविड जांच, वैक्सीनेशन और परिवार नियोजन से संबंधित दवा का वितरण मरीजों के बीच किया गया।

संस्थान के निदेशक उमेश तिवारी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य परियोजना क्षेत्र के माइका पर आश्रित परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य संबंधित परामर्श एवं सुविधा दिलाना है। ताकि उनका समय पर स्वास्थ्य जांच कर फीट रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। बता दें कि उक्त शिविर में 176 लोगों ने सर्दी, खांसी, जुकाम, बदन दर्द ,ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, कोविड टीका, परिवार नियोजन, टीकाकरण, मलेरिया जांच इत्यादि का लाभ उठाया और दवा लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में शीशम परियोजना समन्वयक शिव पांडेय, राजीव रंजन, जितेंद्र कुमार महतो, बेबी कुमारी, रवीना कुमारी, रीना कुमारी, सुनील कुमारी, सुमन कुमारी, कंचन कुमारी एवं शिक्षक रामकरण सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories