AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Rashifal 24 March 2022 : 24मार्च 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 24 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Rashifal 24 March 2022 : 24मार्च 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 24 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल.

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार के सुधार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक समस्या परेशान करेंगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र से वस्त्र प्राप्‍त होंगे। खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला का सहयोग म‍िलेगा। किसी मित्र के साथ व्यापार के अवसर मिल सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक होगा। अफसरों का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयत्‍न करें। रुके हुए काम बनने के योग हैं।

कर्क राशि- संयत रहें। मन अशान्त हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल रहेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्‍चाध‍िकार‍ियों का सहयोग म‍िलेगा।

तुला राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आय के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति‍ भी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में भी कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशि- किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक हो सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन की स्थिति रहेगी।

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं पर भी ध्यान दें। आपसी सद्भाव बनाये रखने का प्रयास करें। किसी धार्मिक स्‍थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर राशि- वाणी प्रभावशाली रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भवन सुख मि‍लेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार की शुरूआत हो सकती है।

कुंभ राशि- शैक्षणि‍क कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्‍य एवं सुख-सुविधा का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories