TOP BANNER
Sponsored

MS Dhoni ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान, Ravindra Jadeja होंगे नए कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने टि्वटर हैंडल पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर यह जानकारी दी कि कैप्टन कूल MS Dhoni ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. IPL 2022 : आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पहचान बन चुके एमएस धोनी (MS Dhoni) ने गुरुवार को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 24, 2022 Mar 24 38 Views
Share

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने टि्वटर हैंडल पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर यह जानकारी दी कि कैप्टन कूल MS Dhoni ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है.

IPL 2022 : आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पहचान बन चुके एमएस धोनी (MS Dhoni) ने गुरुवार को इस टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया. धोनी ने इस लीग के 15वें सीजन की शुरुआत से ऐन पहले यह ऐलान कर सभी को चौंका दिया है क्योंकि अभी तक सीएसके ने उन्हीं को अपना कप्तान बनााय हुआ था. इस टूर्नामेंट में अब स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टीम की कमान संभालते नजर आएंगे, जो साल 2012 से लगातार इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं.

चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाने वाले धोनी इस सीजन इस लीग में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे. अब यह और भी साफ हो गया है कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही का आईपीएल में यह आखिरी सीजन है. 40 वर्षीय धोनी ने साल 2020 में जब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, तभी से उनके इस लीग में संन्यास की अटकलें तेज हो गई थीं.

IPL में यह दूसरा मौका होगा, जब एमएस धोनी बिना कप्तानी के खेलते नजर आएंगे. इससे पहले जब सीएसके पर दो साल का प्रतिबंध (साल 2016-2017) लगा था, तब धोनी सीजन 2017 में एक खिलाड़ी के तौर पर खेले थे क्योंकि सुपर जायंट्स ने तब धोनी को कप्तानी से हटा कर स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी थीं.

MIDDLE
Sponsored

आईपीएल अपने 15वें सीजन में प्रवेश कर रहा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स इससे पहले 12 बार इस लीग का हिस्सा रही है, और हर बार धोनी ही इस टीम की कमान संभाल रहे थे. यह पहला मौका होगा, जब फुल टाइम कोई नया कप्तान चेन्नई की टीम की कप्तानी करता दिखाई देगा.

आईपीएल में धोनी ने अब तक कुल 220 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.55 की औसत से 4746 रन बनाए हैं. इनमें कुल 23 हाफ सेंचुरी उनके नाम हैं. धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया है. कुल 12 बार इस लीग में खेलने वाली चेन्नई ने 9 बार इस लीग का खिताबी मुकाबला खेला है और 4 बार वह चैंपियन बनी है. अब तक के 14 साल के अपने आईपीएल करियर में धोनी रिकॉर्ड 10 बार आईपीएल फाइनल खेले हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories