TOP BANNER
Sponsored

लखारी में देसी कट्टा के साथ युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी में शनिवार की शाम एक देसी कट्टा के साथ युवक को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक युवक क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों के समक्ष कट्टा लहराते हुए पहुंच गया था। जिसे आसपास के लोगों ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 14, 2023 Jan 14 59 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी में शनिवार की शाम एक देसी कट्टा के साथ युवक को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक युवक क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों के समक्ष कट्टा लहराते हुए पहुंच गया था। जिसे आसपास के लोगों ने देख लिया और उसे तुरंत पकड़ कर उससे कट्टा के संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिया, साथ ही तत्काल इसकी सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार युवक लालू राय 28 नंबर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस युवक को पचंबा थाना में लाकर कट्टा से संबंधित जानकारी हासिल करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि लखारी के एक स्थानीय भू-माफिया के द्वारा युवक को कट्टा मुहैया कराया गया था। फिलहाल गिरफ्तार युवक के बारे में पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories