AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोरोना से दम तोड़ रही मां के लिए बेटे ने गाया गाना, डॉक्टर देखती रहीं मां-बेटे के चेहरे के भाव

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक डॉक्टर की पोस्ट ने ट्विटर पर सुनामी ला दी। देखते ही देखते हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और कॉमेंट किया। लोग भावुक हो गए। यह पोस्ट एक शख्स के बारे में थी, जिसकी मां अस्पताल के बेड में गंभीर रूप से पड़ी हैं। डॉक्टरों ने उनके बचने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक डॉक्टर की पोस्ट ने ट्विटर पर सुनामी ला दी। देखते ही देखते हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और कॉमेंट किया। लोग भावुक हो गए। यह पोस्ट एक शख्स के बारे में थी, जिसकी मां अस्पताल के बेड में गंभीर रूप से पड़ी हैं। डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद खो दी। बेटे को भी पता था कि मां नहीं बच पाएंगी, इसलिए वह उन्हें मरते समय एक गाना सुना रहा है।
अपोलो ग्लेनीगल्स की क्रिटिकल केयर की डॉक्टर दीपशिखा घोष ने बताया कि इस कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके अपनों से जोड़ने के लिए वीडियो कॉल पर बात कराती हैं। अपनों से दूर अस्पताल में अकेले कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों को जब वीडियो कॉल पर अपने लोग नजर आते हैं तो वे बहुत खुश होते हैं।

बेटे का गाना सुनकर डॉक्टर भी हुई भावुक

बुधवार को भी उन्होंने ऐसी ही एक वीडियो कॉल की, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह वीडियो कॉल उनके लिए बहुत भावुक होने वाली है। आईसीयू में जो हुआ उसके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं थीं।

डॉ. दीपशिखा ने बताया कि 47 वर्षीय महिला ने अपने 25 वर्षीय बेटे के साथ वीडियो कॉल की। बेटे ने अपनी मां के हालचाल पूछे। उसके बाद बेटा 1973 की ‘आ गले लग जा’ फिल्म का किशोर कुमार द्वारा गाया गाना गाया तो हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। यह गाना था, ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई…।’

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मां और बेटे के चेहरे के भावों को देखती रही डॉक्टर

ट्विटर पर पोस्ट किए गए कुछ मिनट के इस वीडियो में उस मार्मिक क्षण का विवरण किया गया है। डॉक्टर ने लिखा, ‘आज, मेरी शिफ्ट खत्म होने से बाद एक मां ने अपने बच्चे के बात करने की इच्छा जाहिर की। मैंने वीडियो कॉल पर दोनों को जोड़ा। मैं अपने हाथ में मोबाइल लेकर खड़ी थी। बेटा गाना गा रहा था… तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई…यू हीं नहीं दिल लुभाता कोई…। मैं इस दौरान बेटे और मां दोनों के चेहरे के भाव बारी-बारी से देख रही थीं। कॉल खत्म हुई और महिला ने मुझे गले लगाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories