TOP BANNER
Sponsored

संवेदक का पैसा बाकी रहने से खराब पड़ा है सोलर जलमीनार

ग्रामीणों कर रहे हैं बनवाने की मांग गावां : प्रखंड स्थित मंझने पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिरने के प्रांगण में 14वें वित्त से बना सोलर जलमीनार विगत दो माह से खराब पड़ा हुआ है। इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोगों को शुद्ध जल पीने व घरेलू उपयोग में लाने वाले लोगों के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 24, 2021 Aug 24 39 Views
Share

ग्रामीणों कर रहे हैं बनवाने की मांग

गावां : प्रखंड स्थित मंझने पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिरने के प्रांगण में 14वें वित्त से बना सोलर जलमीनार विगत दो माह से खराब पड़ा हुआ है। इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोगों को शुद्ध जल पीने व घरेलू उपयोग में लाने वाले लोगों के भारी परेशानियों से सामान करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है 14वें वित्त से यहां दो वर्ष पूर्व सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया था जो कुछ माह तक ठीक चला था। लेकिन इधर तकरीबन दो माह से यह खराब पड़ा हुआ है। इससे विद्यालय में अध्ययन छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही जलमीनार को दुरूस्त करवाकर पुनः चालू करवाने की मांग की है।

 

इधर, मंझने ग्राम प्रधान अजीत चौधरी ने कहा कि सोलर जलमीनार का काम करवाने वाले संवेदक का कुछ बकाया राशि भुगतान नहीं होने के कारण खराब पड़ा हुआ है। कहा कि संवेदक को 14वें वित्त से शुरूआती दौर में कुछ पैसा मिला था और कुछ बाकी रह गया है। हालांकि उसे ठीक कराने के दिशा में पहल किया जा रहा है।मांग करने वाले ग्रामीणों में विनय यादव, सुनील यादव, पवन यादव, पिंटू यादव,शिकन्द्र यादव, चंद्रकांत पांडेय, प्रवीण कुमार व जयराम यादव शामिल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories