AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत लोगों को गुमराह करना बंद करें भाजपा : पूर्व विधायक

गावां : प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत के ग्राम बिश्नीटीकर में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास एवं संचालन जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवम वरिष्ट नेता नागेश्वर यादव उपस्थित थे।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत के ग्राम बिश्नीटीकर में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास एवं संचालन जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवम वरिष्ट नेता नागेश्वर यादव उपस्थित थे। बैठक में पार्टी की मजबूती के साथ अगामी 4-5 सितंबर को होने वाले जिला सम्मेलन एवं पार्टी के विस्तार अभियान में तेजी लाने को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि कोडरमा सांसद सह केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा महज एक नोंटकी है। कमर तोड़ मंहगाई की मार झेल रही जनता किस बात का आशीर्वाद देगी। मंत्री को आशीर्वाद मांगने की बजाय देश के किसान-मजदूरों की दुर्दशा और कमर तोड़ मंहगाई पर जवाब देना चाहिए।

 

कहा कि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के अंतिम दर्शन में राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ है। कल्याण सिंह जी के पार्थिव शरीर के ऊपर रखें तिरंगे के ऊपर भाजपा का झंडा रखा गया। वो भी देश के पीएम, राज्य के सीएम की उपस्थिति में। जो एक निंदनीय कृत्य है। राष्ट्रध्वज के अपमान करने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई व गिरफ्तारी होना चाहिए। कहा कि मोदी सरकार सारी सरकारी संस्था को निजी हाथों में सौंप पर जिम्मेदारी से हाथ झाड़ना चाह रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देश के रीड की हड्डी कहे जाने वाले किसानों के साथ मोदी सरकार दुर्व्यव्यावहार कर रही है, कोरोना के नाम पर मोदी सरकार ने देश को ठगने का काम किया है। मैं सुप्रीम कोर्ट से मांग करता हूं कि इन काला कानूनों को रद्द कर के अन्नदाता के साथ इंसाफ करें।

मौक़े पर मकसूद आलम, रामस्वरूप यादव,इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, इंनौस जिला कमिटी सदस्य आनंदी यादव, उपेंद्र यादव ,बैजनाथ यादव,मुस्लिम अंसारी,दिनेश्वर यादव, मालती देवी,मन्नू यादव,समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories