TOP BANNER
Sponsored

स्व. रीतलाल प्र. वर्मा के प्रतिमा स्थापन को लेकर चल रहे चबूतरा निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवाया, कुशवाहा समाज ने जताया विरोध

गिरिडीह : जिला परिषद कार्यालय के करीब स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा के प्रतिमा स्थापन को लेकर चल रहे चबूतरा निर्माण कार्य को सोमवार को प्रशासन के द्वारा रुकवा दिया गया. वहीं निर्माण कार्य रुकवाए जाने से थोड़ी देर के लिए माहौल गहमागहमी भरा रहा. वैसे तो प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी के साथ निर्माण कार्य को हटाने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 24, 2023 Jan 24 53 Views
Share

गिरिडीह : जिला परिषद कार्यालय के करीब स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा के प्रतिमा स्थापन को लेकर चल रहे चबूतरा निर्माण कार्य को सोमवार को प्रशासन के द्वारा रुकवा दिया गया. वहीं निर्माण कार्य रुकवाए जाने से थोड़ी देर के लिए माहौल गहमागहमी भरा रहा. वैसे तो प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी के साथ निर्माण कार्य को हटाने के लिए मौके पर गए थे. लेकिन इस दौरान विरोध और मांग पर फिलहाल निर्माण कार्य को नहीं हटाया गया है साथ ही आगे बिना आदेश के काम करने पर पूर्णत : रोक लगाने का निर्देश दिया गया.

बता दें कि एसडीएम विशालदीप खलको पूरी टीम के साथ निर्माण कार्य रोक लगाने और इसे हटवाने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि निर्माण कार्य अवैध और गैरकानूनी है. कहा कि सरकारी सड़क पर निर्माण करना पूरी तरह से गैरकानूनी है. उन्होंने कि निर्माण कार्य से संबंधित अगर आदेश का कोई दस्तावेज है तो जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाए.

 

इधर प्रशासन के कार्रवाई की सूचना पर काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण वर्मा जेसीबी के ऊपर बैठ गए और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही को रोकने की मांग करने लगे. वहीं हंगामा की सूचना पर डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद पुलिस बल के जवान के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से भीड़ को हटवाया.

MIDDLE
Sponsored

 

इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह और कुशवाहा संघ के सदस्यों ने एसडीओ से वार्ता की और एक दिन का समय मांगा. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि सारा काम को बंद कर निगम के आदेश को दिखाए. वर्तमान में मौके से सारे सामान को हटा लिया जाय. जेसीबी नहीं चलाने की मांग पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तो रोक दे रहे हैं यदि इस से संबंधित आदेश नहीं दिखाया गया तो इसे हटा दिया जायेगा. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी कार्य में बाधा न डालें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories