TOP BANNER
Sponsored

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल गिरिडीह पर लगा बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप ।

गिरिडीह : एडवोकेट शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल गिरिडीह पर अपने पुत्र वर्ग 9 के अर्चित किरित का टेस्ट का रिजल्ट फीस जमा नहीं करने पर रोक कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि उनके बेटे का फीस 7230/=प्रति तीन माह पर लिया जा रहा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 26, 2021 Nov 26 36 Views
Share

गिरिडीह : एडवोकेट शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल गिरिडीह पर अपने पुत्र वर्ग 9 के अर्चित किरित का टेस्ट का रिजल्ट फीस जमा नहीं करने पर रोक कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है ।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे का फीस 7230/=प्रति तीन माह पर लिया जा रहा था जो समय पर जमा हो रहा था ,इस बार अचानक बकाया दिखाते हुए 13589/= रुपया मांगा गया जो नियम विरुद्ध है ।
उन्होंने कहा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 का भी यह उल्लंघन है .
इधर सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर जोरावर सिंह सलूजा ने बताया कि शिवेंद्र कुमार सिन्हा के बेटे का फीस बाकी था और उन्हें आवेदन देने को कहा गया कि आप लिखकर दें कि फीस कब जमा करेंगे उन्होंने आवेदन नहीं दिया इसी वजह से उनके बच्चे का रिजल्ट रोका गया है । जबकि काफी बच्चों के अभिभावकों ने आवेदन दिया तो उनके रिजल्ट को निर्गत कर दिया गया है । वही बच्चे के पिता शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट ने उन्हें आवेदन के बारे में कुछ नहीं कहा था .

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories