AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सखुआ और साया का 40 हजार रुपए की बोटा लकड़ी जब्त, गुप्त सूचना के आधार पर वनकर्मियों ने की कार्रवाई

गावां : गावां वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को 40 हजार रुपये मूल्य की बोटा लकड़ी को जब्त किया है। बताया जाता है कि वनकर्मियों को गुप्त सूचना मिली थी कि गावां प्रखंड के हड़हड़ा जंगल से अहले सुबह लकड़ी काटकर ट्रैक्टर के माध्यम से लाकर ईंट भट्ठों में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को 40 हजार रुपये मूल्य की बोटा लकड़ी को जब्त किया है। बताया जाता है कि वनकर्मियों को गुप्त सूचना मिली थी कि गावां प्रखंड के हड़हड़ा जंगल से अहले सुबह लकड़ी काटकर ट्रैक्टर के माध्यम से लाकर ईंट भट्ठों में खपाने के लिए रखा गया है। सूचना पर वनकर्मियों ने मामले की सत्यापन के बाद वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर टीम गठन कर स्थल पर जाकर उक्त लकड़ी को जब्त कर लिया। वनरक्षी पवन चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर ईंट भट्ठों में परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर उक्त लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। मामले में ईंट भट्टा संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर वनरक्षी राजेन्द्र कुमार, सुनील हेम्ब्रम व बद्री यादव उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories