AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने के नाम पर हो रही है बच्चों से अवैध वसूली, बीपीओ को बच्चों ने दी जानकारी

गावां : आधार कार्ड बनाने के लिए गावां बीआरसी कार्यालय में छात्र-छात्राओं से 100 रुपये की अवैध वसूली किये जाने का आरोप छात्रों ने आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटर पर लगाया है। इस संबंध में छात्र अनमोल कुमार ने बताया कि आधार कार्ड नया बनाने के लिए बीआरसी में ऑपरेटर द्वारा अवैध रूप से 100


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : आधार कार्ड बनाने के लिए गावां बीआरसी कार्यालय में छात्र-छात्राओं से 100 रुपये की अवैध वसूली किये जाने का आरोप छात्रों ने आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटर पर लगाया है। इस संबंध में छात्र अनमोल कुमार ने बताया कि आधार कार्ड नया बनाने के लिए बीआरसी में ऑपरेटर द्वारा अवैध रूप से 100 रुपया लिया गया है। वहीं पूर्व में बने आधार कार्ड में जन्म तारीख, जाति के संशोधन करने पर 100 रुपये प्रति आधार कार्ड अवैध वसूली किया जा रहा है। जबकि स्कूल के छात्र- छात्राओं को मुफ्त में आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।

शुक्रवार को बच्चे व उनके परिजनों ने जब हंगामा किया तो बीपीओ गंगाधर पांडेय ने आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि बिना पैसा लिए सभी बच्चों को आधार कार्ड बनाना है, नहीं उचित कार्रवाई किया जाएगा।
वहीं छात्रों के परिजनों ने बताया कि बिना पैसा लिए एक भी आधार कार्ड नही बनाया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 30 से 40 लोगों का आधार कार्ड बनाया जाता है। जिसमें माना जाए तो लगभग प्रतिदिन तीन से चार हजार रुपये की अवैध कमाई आधार कार्ड बनाने के नाम पर ऑपरेटर के द्वारा किया जाता है। छात्र ने बताया कि पैसा देने से मना करने पर आधार कार्ड नही बनेगा यह कह कर हमलोगों को वापस घर भेज दिया जाता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories