TOP BANNER
Sponsored

फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराई जाएगी रूपेश पांडेय केस की जांच, सीएम ने परिजनों को कराया आश्वस्त

रांची :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बरही, करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता उर्मिला पांडे एवं पिता सिकंदर पांडे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से रुपेश पांडे की मां ने दिवंगत पुत्र के लिए न्याय की मांग की है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से रूपेश हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया, जिससे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 28, 2022 Feb 28 38 Views
Share

रांची :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बरही, करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता उर्मिला पांडे एवं पिता सिकंदर पांडे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से रुपेश पांडे की मां ने दिवंगत पुत्र के लिए न्याय की मांग की है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से रूपेश हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया, जिससे उनके पुत्र को न्याय मिल सके।

 

मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि परामर्श के बाद सरकार इसपर निर्णय लेगी। रूपेश मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रूपेश की मां के स्थायी जीवन यापन की व्यवस्था करने के लिए उपायुक्त हजारीबाग को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा उर्मिला देवी की स्थायी आजीविका हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं अन्य उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories