TOP BANNER
Sponsored

गावां के गदर में वनकर्मियों ने लकड़ी लदा ट्रैक्टर को पकड़ किया उगाही, ट्रैक्टर को छोड़ा

गावां : गावां वनप्रक्षेत्र के ग़दर पावर ग्रीड के पास लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ कर उससे अवैध उगाही किये जाने की बात की चर्चा हो रही है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सोमवार को सुबह दस बजे के आसपास खरसान का एक व्यक्ति ट्रैक्टर पर घर मे रखा सूखा लकड़ी को

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 28, 2022 Feb 28 49 Views
Share

गावां : गावां वनप्रक्षेत्र के ग़दर पावर ग्रीड के पास लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ कर उससे अवैध उगाही किये जाने की बात की चर्चा हो रही है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सोमवार को सुबह दस बजे के आसपास खरसान का एक व्यक्ति ट्रैक्टर पर घर मे रखा सूखा लकड़ी को लेकर बढई मिस्त्री के पास फर्नीचर बनवाने जा रहा था। इसी क्रम में गद्दर पवार ग्रिड के पास वनकर्मियों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उससे 50 हजार की अवैध उगाही करते हुए ट्रैक्टर को छोड़ दिया है। बता दें की बगैर परिवहन चालान के लकड़ी का परिवहन किया जाना अवैध है। इसी का भय दिखाकर वनकर्मियों ने यह अवैध उगाही की है।
हालांकि अवैध उगाही करने में कौन वनकर्मी शामिल थे, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
इस संबंध में पूछे जाने पर गावां फॉरेस्टर जयप्रकाश राम महतो ने कहा कि हमें इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। गद्दर का एरिया माल्डा वन उपपरिसर में पड़ता है। वहां के वनरक्षी से मामले की जानकारी लेकर ही कुछ कह सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories