TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गिरिडीह : दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की खासियत यह रही कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें प्राकृतिक थी। आटा, मैदा, हल्दी,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 2, 2021 Nov 2 34 Views
Share

गिरिडीह : दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की खासियत यह रही कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें प्राकृतिक थी। आटा, मैदा, हल्दी, बालू, भूसा, फूल, रंग नील आदि के सहयोग से छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगोली का निर्माण किया और अनुशासन, साहचर्य, विश्वबंधुत्व, अन्याय पर न्याय की जीत आदि के संदेशो को रंगोली में समाहित किया। निर्णायक मंडली ने रंगोली का सूक्ष्म अवलोकन कर विजेता का नाम घोषित किया।

कक्षा 1 के अन्वी शर्मा, आरव यादव व आद्या शर्मा को प्रथम, आलिया कुमारी राव को द्वितीय एवं आयांश अशोक सोनी व कवनित सिंह बग्गा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा दो के आलोक साहा, इशिका राणा व सृष्टि केडिया को प्रथम, अयान आलम व सुप्रिया पाण्डेय को द्वितीय एवं नव्या सिन्हा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि कक्षा 5 के सौम्या, टुकटुक, प्रिंसी एवं आकृति प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह अशी सिमार, काव्या सिन्हा पीहू कुमारी, राजीव एवं हर्षिता द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि सुभ्रा श्रेया,अनन्या पांडे, प्रज्ञा भारती, सुगंधा, अन्वी दास रिद्धिमा रानी एवं खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए दीपोत्सव के महत्व को बताया। पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों को खतरनाक पटाखों से दूर रहने की सलाह दी तथा छात्रों की सृजनात्मक कल्पनाशीलता की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में छात्र अभिभावक एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories