TOP BANNER
Sponsored

गावां वार्ड नंबर 1 से दूसरे पंचायत में मतदाताओं का नाम जोड़ने का विरोध

बीडीओ से उसी पंचायत में यथावत रखने की मांग गावां : वार्ड एक के 29 मतदाताओं का नाम दूसरे पंचायत में विभाग द्वारा जोड़ने का लाभुकों ने विरोध जताया और बीडीओ उसी पंचायत पंचायत में यथावत रखने की मांग की है। मामले को लेकर मतदाताओं ने बीडीओ को लिखित आवेदन भी दिया है। वार्ड नंबर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 2, 2021 Nov 2 39 Views
Share

बीडीओ से उसी पंचायत में यथावत रखने की मांग

गावां : वार्ड एक के 29 मतदाताओं का नाम दूसरे पंचायत में विभाग द्वारा जोड़ने का लाभुकों ने विरोध जताया और बीडीओ उसी पंचायत पंचायत में यथावत रखने की मांग की है। मामले को लेकर मतदाताओं ने बीडीओ को लिखित आवेदन भी दिया है। वार्ड नंबर एक के मतदाताओं का कहना है कि उनके पूर्वज से लेकर वह सभी लोग हमेशा वार्ड नंबर एक मे ही वोट देते आ रहे हैं।,लेकिन इस बार त्रिस्तरीय पंचायत सर्वे के दौरान बीएलओ एवं सचिव द्वारा सभी का नाम गावां पंचायत वार्ड नंबर एक से दूसरे पंचायत में सूचीबद्ध कर दिया गया है।

 

जिससे उन्हें वोट देने के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मतदाताओं ने बीडीओ से मामले की जांच कर गावां पंचायत वार्ड नंबर एक में यथावत रखने की मांग की है।
आवेदन में विनोद तुरी, प्रदीप तुरी, उमेश तुरी, निर्मला देवी, पिंकी देवी, सुमित्रा देवी, मोहनी देवी, लालबहादुर तुरी व विजय तुरी का नाम शामिल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories