TOP BANNER
Sponsored

पुलिस ने पशुओं से लदा पिकअप वाहन किया जब्त, 5 गिरफ्तार

गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बगोदर थाना पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 16 मवेशियों को जब्त किया है। मामले में पुलिस ने चार से पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया गया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना पर अवैध रूप से पिकअप वाहन में लोड

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 31, 2024 Mar 31 69 Views
Share

गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बगोदर थाना पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 16 मवेशियों को जब्त किया है। मामले में पुलिस ने चार से पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया गया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना पर अवैध रूप से पिकअप वाहन में लोड पशुओं की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को पीछा करके तलाशी ली गयी। उस पिकअप वाहन में लोड 16 मवेशियों को बरामद किया गया।

 

बताया गया की तस्कर इन पशुओं को बिहार में पिकअप वाहन में लोड कर धनबाद के गोविंदपुर ले जा रहे थे। वहां पर इन पशुओं को दूसरे तस्कर को सौंपा जाता, फिर उसे अगले गंतव्य के लिए दूसरे तस्कर ले जाते, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर बगोदर के औंरा के पास सभी पशुओं को जब्त किया गया।पुलिस ने जब्त पशुओं को गौशाला भेज दिया है। वहीं गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करने में जुटी है।

 

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid0d9pm8XEdAkVNr83vnSLrjSNvbLycjSJMK7w2xTCJcA6A7n8K82tRhHqKPJCHtsAl/

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories