AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नहाने के क्रम में डैम में डूबा शख्स, तालाश जारी

तिसरी : थाना इलाके के कोदईबांक डैम में नहाने के दौरान एक शख्स के डैम में डूब जाने की सूचना है। आशंका है कि उसकी मौत हो गई है, लेकिन अभी तक उसका कोई अता पता नहीं चल पाया है। डैम में डूबा शख्स 50 वर्षीय शोभन टुडू है। घटना बुधवार शाम की बताई जा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : थाना इलाके के कोदईबांक डैम में नहाने के दौरान एक शख्स के डैम में डूब जाने की सूचना है। आशंका है कि उसकी मौत हो गई है, लेकिन अभी तक उसका कोई अता पता नहीं चल पाया है। डैम में डूबा शख्स 50 वर्षीय शोभन टुडू है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।

 

बताया जाता है कि शोभन टुडू बुधवार को नहाने के लिए कोदईबांक डैम गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तैरने के दौरान वह डैम में डूब गया। हो – हल्ला करने पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन शोभन का कुछ भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद गुरुवार की सुबह इसकी सूचना तिसरी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक, एसआई रौशन कुमार, मनोज कुमार,राहुल यादव भाजपा नेता सुनील साव, मुखिया प्रतिनिधि उमर फारुख आदि मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में डूबे व्यक्ति की खोजबीन जारी है। मौके स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।

 

वहीं तिसरी थाना प्रभारी स्थानीय स्तर पर खोजबीन करने के साथ – साथ वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर एनडीआरएफ की टीम को बुलाने में जुटे हैं। घटना से इधर परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories