Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कुआं सफाई के दौरान दम घुटने से एक युवक की मौत, 2 हुए बीमार

127
Below feature image Mobile 320X100

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के कुसमाडीह पंचायत स्थित गोविंदपुर गांव में मंगलवार की शाम कुआं सफाई के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक टेकलाल महतो का पुत्र सुनील कुमार महतो था। जबकि एक युवक गंभीर रूप से बीमार है।

घटना को लेकर मृतक के चाचा जयनारायण महतो ने बताया कि तीन दिन पूर्व भेखलाल महतो के घर सिलेंडर में आग लग गई थी। जिसके बाद घर के सदस्यों ने सिलेंडर को कुएं में डाल दिया था और फिर उसे निकाल लिया था।

इसे भी पढ़ें : चोरों के बड़े गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी 

विज्ञापन

विज्ञापन

आज सुनील महतो, कुलदीप महतो और कोलेश्वर महतो कुआं की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कुएं में फैले गैस रिसाव में दोनों बेहोश हो गए। आनन फानन में दोनों को बगोदर सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सुनील महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुलदीप महतो को धनबाद पीएमसीएच भेज दिया गया। जबकि कोलेश्वर को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

घटना से परिजनों में मातम है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर विधायक विनोद कुमार सिंह व पूर्व विधायक नागेंद्र महतो पहुंचे और घटना पर दुःख जताते हुए परिजनों का ढांढस बंधाया।

 

इसे भी पढ़ें : घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया धनवार अंचल निरीक्षक, धनबाद एसीबी ने की कार्रवाई 

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250