Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

मॉर्निंग वॉक पर निकले किशोर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

335
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

मृतक की पहचान कठवारा निवासी 14 वर्षीय पीयूष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह लखराज सिंह का पुत्र था और मॉडल स्कूल पीरटांड़ में अध्ययनरत था। बताया जाता है कि पीयूष नियमित रूप से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाता था।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब चार बजे वह अपने एक मित्र के साथ बायो डायवर्सिटी पार्क की ओर जा रहा था। इसी दौरान कठवारा के पास मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पीरटांड़ थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य कराया।

 

बताया जाता है कि पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन है। बेटे की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250