AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन, झारखंड में आज से 13 तक होगी भारी बारिश !

Jharkhand Weather : राज्य में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है. राज्य के अधिकांश जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि आज से राज्य में भीषण बारिश की आशंका जतायी गयी है. अगल दो दिनों की भारी बारिश के बाद भी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 11, 2022 Sep 11 38 Views
Share

Jharkhand Weather : राज्य में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है. राज्य के अधिकांश जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि आज से राज्य में भीषण बारिश की आशंका जतायी गयी है. अगल दो दिनों की भारी बारिश के बाद भी राज्य में 15 सितंबर तक हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. राज्य में भारी बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन है.

साइक्लोनिक सरकुलेशन से बना निम्न दबाव
राज्य के कई हिस्सों में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण हो रहा है. इससे निम्न दबाव बना है. इसी वजह से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. इसका असर आज से झारखंड में दिखने लगेगा. 11 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी (कोल्हान और संताल) तथा उत्तर-पूर्वी (कोयलांचल) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसी दौरान गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories