Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, वाहन में मिला मैगजीन लोड पिस्टल

149
Below feature image Mobile 320X100

खोरीमहुआ(गिरिडीह) : देवरी थाना क्षेत्र के बैरिया टोला-नावाआहर के बीच शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को धनबाद ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक युवक बिनोद वर्मा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं आसपास के लोग शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : खंडोली डैम में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बता दें कि युवक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवार मौके पर ही वाहन छोड़ भाग निकले। इधर बोलेरो की जांच करने पर पुलिस को ड्राइवर सीट के नीचे से एक मैगजीन लोडेड पिस्टल मिली है। पिस्टल मिलने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सम्भावना जताई जा रही है कि वाहन में अपराधी सवार थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंचे एसआई नीतीश कुमार ने बताया कि घटना कल रात 8 से 9 बजे के बीच की है। वाहन से मैगजीन लोड पिस्टल मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : दबोचा गया राजद नेता कैलाश यादव का हत्यारोपी निलंबित मुखिया 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250