AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार : सीवान-छपरा में जहरीली शराब पीने से मचा हाहाकार, 27 लोगों की मौत, 49 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

बिहार में 2016-17 से शराबबंदी लागू है. यह सर्वविदित है कि शराब का सेवन, खरीद-फरोख्त और भंडारण कानूनन अपराध है. फिर भी, राज्य में शराब की उपलब्धता आम बात है. हालांकि यह धंधा गुप्त रूप से चल रहा है, विपक्ष का दावा कि शराब नज़र नहीं आती लेकिन हर जगह मिल जाती है, पूरी तरह

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 17, 2024 Oct 17 42 Views
Share

बिहार में 2016-17 से शराबबंदी लागू है. यह सर्वविदित है कि शराब का सेवन, खरीद-फरोख्त और भंडारण कानूनन अपराध है. फिर भी, राज्य में शराब की उपलब्धता आम बात है. हालांकि यह धंधा गुप्त रूप से चल रहा है, विपक्ष का दावा कि शराब नज़र नहीं आती लेकिन हर जगह मिल जाती है, पूरी तरह सच साबित होता है.यहीं नहीं जहरीली शराब पीने से आए दिन मौत की खबर भी सुर्खियां बनतीं हैं.पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है.

ताजा मामला सीवान और सारण का है.बिहार के सीवान और छपरा जिले के 16 गांवों में जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. मृतकों में 23 लोग सीवान जिले से हैं, जबकि 4 सारण जिले से भी हैं. यह घटना तब हुई जब स्थानीय बाजार में बिक रही स्प्रिट से बनी शराब का सेवन किया गया

शहरीली शराबह पीने से बीमार 49 अन्य लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं. इनमें से 7 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है सीवान सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में से कुछ को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है.सीवान में 17 लोगों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories