Giridih-Headlines
- कोरोना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेंद्र झा ने बगोदर-सरिया अनुमंडल और डुमरी अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश.
- मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति, जय श्री रबर फैक्टरी में कार्यरत मजदूरों ने श्रम अधीक्षक को सौंपा आवेदन, मजदूरी दिलाए जाने की मांग.
- लॉकडाउन में संघर्ष की कई कहानी, रांची से पैदल दुमका के लिए निकले 6 मजदूर, रास्ते में मिलती रही मदद, ग्रामीणों ने दी 3साईकल, आगे के सफर पर निकले मजदूर.
- पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने शहरी क्षेत्र के 6 सौ परिवार के बीच किया अनाज का वितरण. वहीं कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने भी जरूररतमंदों के बीच किया चावल का वितरण.
- झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ सदस्यों ने मुफ्फसिल क्षेत्र के करीब 40 लोगों के बीच किया अनाज का वितरण, आगे भी सहयोग जारी रखने की कही बात.
- उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ के खुखरा में गरीबों की मदद को आगे आये युवक, गरीबों को करवाया जा रहा है भोजन.
- तीसरी के रिझनी चंदवापहरी में सामुदायिक रसोई की हुई शुरुआत, असहाय लोगों को मुहैया करवाया जा रहा भोजन, माइका एक्सपोर्टर्स के सहयोग से अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है संचालन.
- मुफ्फसिल क्षेत्र के दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी थाना के द्वारा चलाया जा रहा कम्युनिटी किचन, सोशल डिस्टेंस का किया जा रहा है पालन.
