#Giridih_headlines 06 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih-Headlines

 

  • कोरोना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेंद्र झा ने बगोदर-सरिया अनुमंडल और डुमरी अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

 

  • मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति, जय श्री रबर फैक्टरी में कार्यरत मजदूरों ने श्रम अधीक्षक को सौंपा आवेदन, मजदूरी दिलाए जाने की मांग.

 

  • लॉकडाउन में संघर्ष की कई कहानी, रांची से पैदल दुमका के लिए निकले 6 मजदूर, रास्ते में मिलती रही मदद, ग्रामीणों ने दी 3साईकल, आगे के सफर पर निकले मजदूर.

 

  • पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने शहरी क्षेत्र के 6 सौ परिवार के बीच किया अनाज का वितरण. वहीं कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने भी जरूररतमंदों के बीच किया चावल का वितरण.

 

  • झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ सदस्यों ने मुफ्फसिल क्षेत्र के करीब 40 लोगों के बीच किया अनाज का वितरण, आगे भी सहयोग जारी रखने की कही बात.

 

  • उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ के खुखरा में गरीबों की मदद को आगे आये युवक, गरीबों को करवाया जा रहा है भोजन.

 

  • तीसरी के रिझनी चंदवापहरी में सामुदायिक रसोई की हुई शुरुआत, असहाय लोगों को मुहैया करवाया जा रहा भोजन, माइका एक्सपोर्टर्स के सहयोग से अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है संचालन.

 

  • मुफ्फसिल क्षेत्र के दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी थाना के द्वारा चलाया जा रहा कम्युनिटी किचन, सोशल डिस्टेंस का किया जा रहा है पालन.

मजदूरी नहीं मिलने से परेशान हैं जय श्री रबर फैक्टरी के कामगार, आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : मजदूरी नहीं दिए जाने से आक्रोशित कामगार सोमवार को श्रम कार्यालय पहुंचे और श्रम अधीक्षक को आवेदन सौंपकर … Read more

शहर के दो स्थानों पर लगी आग, मशक्कत कर पाया गया काबू

शहर के दो स्थानों पर लगी आग, मशक्कत कर पाया गया काबू

गिरिडीह : रविवार की देर शाम जहां देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर लोग घरों की लाइट बन्द कर दीया, मोमबत्ती आदि जलाकर एकजुटता की मिशाल कायम कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर गिरिडीह शहर के दो इलाकों में अगलगी की घटना हो गयी। पहली घटना नगर निगम के वार्ड नम्बर 4 की है। जहां रिजवाना खातून के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद मुजतबा मिर्जा मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पार्षद ने बताया कि यह बहुत ही गरीब परिवार है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

इधर दूसरी धटना शहरी इलाके के भण्डारीडीह के समीप की है। जहाँ ऑटो पार्ट्स के गौदाम में आग लग गयी। घटना की सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह दलबल के साथ पहुंचे वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाया। बताया कि तीन मंजिला मकान में सबसे नीचे अंडर ग्राउंड गौदाम में आग लग गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के जरिये गौदाम में आग लगी है। मकान बिट्टू शर्मा का बताया जा रहा है।