बगोदर (गिरिडीह): बगोदर के अटका में अवैध रुप से महुआ शराब की चुलाई मामले का भंडाफोड़ बगोदर पुलिस ने सोमवार को किया है। अभियान का नेतृत्व बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह दल बल के साथ कर रहे थे।
https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/227392695345939/
इस संबध में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के लक्षीबगी अन्तर्गत पुनिया जंगल में दो निर्माणाधीन घर में अवैध महुआ शराब की चुलाई की जा रही थी। जिसके बाद छापेमारी कर 200 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। वहीं मौके से धंधेबाज भाग खड़े हुए। अभियान में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के अलावे सीओ ए.के, ओझा, एसआई राज किशोर शर्मा, एसआई वेद प्रकाश पांडेय समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे ।
