प्रवासी मजदूरों के लिए बनाये गये चेक नाका का डीसी व एसपी ने लिया जायजा

बगोदर : डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं एसपी सुरेन्द्र कुमार झा गुरुवार को बगोदर पहुंचे। अधिकारियों ने बगोदर बस स्टैंड … Read more

मजदूरों को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में ही उतारे जाने का भेजा जा रहा प्रस्ताव : डीसी

सरिया(गिरिडीह) : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा गुरुवार को सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और रेलवे कर्मी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने यहां स्टेशन परिसर का मुआयना किया।

मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि हैदराबाद समेत अन्य प्रदेशों से स्पेशल ट्रेन से मजदूर रोजाना वापस लौट रहे हैं। इन मजदूरों में अधिकतर गिरिडीह जिले के मजदूर हैं। अभी इन मजदूरों को लाने के लिए 45 बसें धनबाद भेजनी पड़ रही है। जिससे आने जाने में काफी समय लग जाता है। वहीं मजदूरों को भी अच्छा खासा समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि चूंकि ट्रेन हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन यानि सरिया से ही होकर गुजरती है इसलिए सरकार के पास सुझाव भेजा जा रहा है कि ट्रेन का इस स्टेशन में स्टॉपेज करवाकर गिरिडीह के मजदूरों को यहीं उतारा जाए। और फिर यहां से मजदूरों को उनके गृह प्रखंड तक पहुंचाया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसा होने से रेलवे, धनबाद प्रशासन और गिरिडीह जिला प्रशासन सभी को सहूलियत होगी। उपायुक्त ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा रहा है। यदि सरकार स्वीकार कर यहां ट्रेन स्टॉपेज बना देती है। उसके बाद यहां नए सिरे से सारी व्यवस्थाएं की जाएगी।

फूल बरसाकर एवं ताली बजाकर कोरोना संक्रमण से जंग जीती महिला का स्वागत

गिरिडीह : धनवार प्रखंड के जहनाडीह ग्राम की रहने वाली कोरोना संक्रमित महिला अब स्वस्थ हो गयी है. महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बुधवार को ए.एन.एम हॉस्टल आइसोलेशन वार्ड, बदडीहा से सम्मानपूर्वक विदा किया गया. महिला को भेजें जाने के पूर्व उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया. वहीं इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र कुमार झा, सिविल सर्जन ने उपहार देकर महिला को सम्मानित किया.

 

जिले के लिए राहत की खबर : उपायुक्त

 

मौके पर उपायुक्त ने जिले में कार्यरत सभी चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया, सहायिका तथा जिला प्रशासन की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा भाव को पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से आम जनों की सेवा में जुटे हुए चिकित्सा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा जिला प्रशासन की टीम ही असली कोरोना योद्धा है. कहा कि सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए जिला प्रशासन की टीम के द्वारा एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया गया है. तथा चिकित्सकों के द्वारा निर्देश दिया गया है कि मास्क का उपयोग तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य रूप से करेंगे.

https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/3268858023137968/

सिविल सर्जन ने कहा कोरोना संक्रमित मरीज जो धनवार प्रखंड के जहनाडीह ग्राम की रहने वाली है, उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है तथा मरीज का चेस्ट एक्सरे रिपोर्ट भी बिल्कुल सामान्य है. अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं. यह क्षण हमारे लिए खुशी की बात है. इसके लिए मैं कोविड-19 से डट कर सामना कर रहे हैं चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

 

जिला प्रशासन तथा चिकित्सा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मियों का किया शुक्रिया अदा

 

अस्पताल से जिंदगी की जंग जीत कर सकुशल वापस लौटी कोरोना वॉरियर ने कहा कि ईश्वर का शुक्रगुजार हूं. उन्होंने बताया कि संक्रमित होने के बावजूद भी वो  हमेशा सकारात्मक सोच ही रही. उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने में आत्मविश्वास ने काफी मदद की. अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं तथा चिकित्सा कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काफी सेवा किया गया. इसके लिए मैं तहे दिल से जिला प्रशासन, चिकित्सा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मियों का शुक्रगुजार हूं. उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से बचाव के लिए सबसे जरूरी है अपने घरों में रहना. तभी आपको कोरोना जैसी भयानक संक्रमण से बच सकते हैं.

प्रवासी मजदूरों को बीच रास्ते में उताकर ट्रक लेकर भाग निकला चालक

बेंगाबाद(गिरिडीह) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद के समीप बुधवार को 60 से 70 मजदूरों को बीच रास्ते में ही छोड़कर ट्रक ड्राइवर मौके से निकल गया। जिसके बाद सभी ने बीच सड़क पर ही डेरा डाल दिया।

मजदूरों की टोली में छोटे छोटे बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हैं। मजदूरों ने बताया कि सभी बिहार के गोपालगंज जिला से गुमला जा रहे थे। प्रशासन के द्वारा उन्हें एक ट्रक में बिठा दिया गया। जिसके बाद ट्रक चालक ने उन्हें यहां उतार दिया। मजदूरों का कहना था कि ट्रक चालक उनसे 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

सभी मजदूर भूख से व्याकुल होकर सड़क पर थे। वहीं मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था कर सभी को चूड़ा, सत्तू, दही आदि खिलाया जिसके बाद सभी हाई स्कूल बेंगाबाद ले जाया गया।

मजदूरों की दल में शामिल एक महिला की तबीयत बिगड़े रहने के कारण उसे एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया गया।

सूरत से लौटे 1157 प्रवासी मजदूर, चेहरे पर दिखी मुस्कान

गिरिडीह : गुजरात के सूरत से गिरिडीह जिले के 1157 प्रवासी मजदूर वापस लौट आए हैं। सूरत से ट्रेन से उन्हें धनबाद लाया गया , वहीं धनबाद स्टेशन से बसों के जरिये सभी को गिरिडीह लाया गया। मजदूरों को लाने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा खुद धनबाद गए थे।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि 46 बसों के जरिये सभी को गिरिडीह लाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी का स्वाव लेकर जांच के लिए धनबाद भेजा जाएगा। फिलहाल सभी कोरेंटाइन सेंटर में रखे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा।