गावां, गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र स्थित मंझने के एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर विवाह करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गावां थाना को दिए गए आवेदन में युवती का आरोप है कि मंझने गांव निवासी 23 वर्षीय सुनील यादव पिता एतवारी यादव विवाह का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। विगत 19 जनवरी को भी विवाह की बात कहकर युवती को अपने साथ हैदराबाद ले गया। जब युवती ने वहां विवाह करने की बात कही तो उसने कहा कि झारखंड में चलकर विवाह करेंगे। वहां से बहला फुसलाकर युवती को लाया व गांव में लाकर छोड़ दिया, वहीं विवाह से इनकार कर दिया। बाद में फोन भी नहीं उठाने लगा। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 05/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दूसरी शादी रचाने के आरोप में एक गया जेल
गावां थाना पुलिस ने सोमवार दूसरी शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि प्रखंड के पंडरिया निवासी लालू यादव पर गावां थाना में कांड संख्या 136/21 के तहत पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने का आरोप था। जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
Location: गिरिडीह
कोचिंग से देर लौटने पर मां ने लगाई फटकार, गुस्से में छात्रा ने दे दी जान
गिरिडीह : मां की डांट से आहत एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया … Read more
कमरे में मिला महिला का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित अमजो गांव में एक महिला का शव उसके कमरे में पाया गया … Read more
गावां : भवन निर्माण को लेकर प्रखंड मुख्यालय में तीन हरे पेड़ों को काटा, सीओ ने कहा होगी कार्रवाई
गिरिडीह : गावां प्रखंड कार्यालय में तीन हरे भरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा … Read more
दीपिका सेवा संस्था द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
गावां, गिरीडीह : गावां प्रखंड स्थित मंझने पंचायत में कबड्डी, रेस, कूद, लंबी कूद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। … Read more
भाकपा माले कार्यकर्ता के पिता का निधन, पूर्व विधायक को बंधाया ढांढस
गावां, गिरीडीह : भाकपा माले के कार्यकर्ता विक्रम राम के पिता राजकुमार राम का निधन शनिवार की देर रात को … Read more
हथियारबंद अपराधियों ने पेयजलापूर्ति प्लांट में बोला धावा, मचाया उत्पात
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दु:खहरण नाथ मंदिर के पास स्थित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना में बीती रात हथियारबंद अपराधियों … Read more
नक्सलियों का उत्पात जारी, टॉवर के बाद बराकर नदी पुल को बनाया निशाना
गिरिडीह : जिले में शुक्रवार की देर रात मधुबन और खुखरा में मोबाइल टॉवर उड़ा दिए जाने की घटना के … Read more
ग्यारह लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज
गावां : गावां थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में ग्यारह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी … Read more
