TOP BANNER
Sponsored

हथियारबंद अपराधियों ने पेयजलापूर्ति प्लांट में बोला धावा, मचाया उत्पात

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दु:खहरण नाथ मंदिर के पास स्थित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान अपराधियों ने जलापूर्ति योजना के लिए लगे ट्रांफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं प्लांट से मोटर, वायर खोल कर ले गए। इतना ही नहीं मौके पर उपस्थित कर्मियों को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 23, 2022 Jan 23 35 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दु:खहरण नाथ मंदिर के पास स्थित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान अपराधियों ने जलापूर्ति योजना के लिए लगे ट्रांफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं प्लांट से मोटर, वायर खोल कर ले गए।

इतना ही नहीं मौके पर उपस्थित कर्मियों को अपराधियों ने बंधक बनाकर उनके साथ भी लूटपाट की। इस दौरान 3 मोबाइल, 3 से 4 हजार नगद,पायल, सोने का एक लॉकेट, जैकेट, हीटर व अन्य कपड़ों को भी अपराधी ले गए।

इस बाबत मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी कर्मी परवेज ने बताया कि रात के करीब साढ़े 10 बजे दबे पांव अपराधी उसके पास पहुंचे और बंधक बनाकर उसे कितने आदमी है इसकी पूछताछ की। इसके बाद अपराधियों ने बगल स्थित अन्य एक कर्मी और मौके पर मौजूद उसकी पत्नी को भी कब्जे में लेकर सभी से चुप रहने को कहा। इसके बाद अपराधियों ने मोबाइल को कब्जे में लेकर सुबह 3 बजे तक उत्पात मचाया। कर्मियों ने बताया कि अपराधी बिना किसी औजार के तार बगैरा काट कर ले गए। वारदात के वक्त कर्मी रंजन प्रसाद उसकी बीमार पत्नी व परवेज मौके पर थे।इसके बाद सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस व ठेकेदार उपेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। घटना के बाद से पेयजलापूर्ति योजना में कार्यरत कर्मियों व स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories