AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लालू यादव के करीबी नेता से मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बने अन्नपूर्णा देवी का जानें राजनीतिक सफर

झारखंड : बीजेपी की सांसद अन्‍नपूर्णा देवी को भी मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। सांसद के रूप में उनका यह पहला कार्यकाल है। वह झारखंड और बिहार से 4 बार विधायक भी रह चुकी हैं। उन्होंने झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है। सिंचाई,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : बीजेपी की सांसद अन्‍नपूर्णा देवी को भी मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। सांसद के रूप में उनका यह पहला कार्यकाल है। वह झारखंड और बिहार से 4 बार विधायक भी रह चुकी हैं। उन्होंने झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है। सिंचाई, महिला एवं बाल कल्याण जैसे विभागों की मंत्री रही हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए किया है।

अन्नपूर्णा देवी कोडरमा की सांसद और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। अन्नपूर्णा देवी लोकसभा चुनाव-2019 से पहले राजद छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं थी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्‍हें पहले झारखंड प्रदेश का उपाध्‍यक्ष बनाया गया था। उसके बाद उन्‍हें बीजेपी का राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और हरियाणा का सह प्रभारी भी बनाया गया था। एक समय लालू प्रसाद यादव के काफी करीब रही अन्‍नपूर्णा देवी को केंद्र में यादव कोटे से मंत्री बनाया गया है।

कोडरमा संसदीय सीट से अन्नपूर्णा देवी ने महागठबंधन प्रत्याशी और झामुमो के कद्दावर नेता पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को हराया था। चुनाव से पहले ही अन्नपूर्णा देवी झारखंड में राजद की प्रदेश अध्यक्ष थी। चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। कोडरमा से निवर्तमान सांसद रवींद्र राय का टिकट काटकर भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी पर भरोसा जताया था और उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बनाया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड में मंत्री रह चुकी हैं अन्नपूर्णा

अन्नपूर्णा के पति स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव साल 1998 में बिहार की राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पति के असामायिक निधन के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में कदम रखा। 1998 के विधानसभा उपचुनाव, झारखंड में साल 2000, 2005 और 2009 के विधानसभा चुनाव में अन्नपूर्णा ने जीत दर्ज की। झारखंड में साल 2013 में बनी हेमंत सोरेन की सरकार में अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाया गया था। साल 2014 में उन्हें कोडरमा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अन्नपूर्णा देवी को भाजपा नेता नीरा यादव ने हराया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories