गावां : प्रखंड के खरसान, पिहरा पूर्वी, पिहरा पश्चिमी व नीमाडीह पंचायत में उपमुखिया चुनाव के साथ शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुखिया सहित वार्ड सदस्यों के शपथ लेने के बाद विभिन्न पंचायतों के संबंधित पंचायत भवनों में उपमुखिया का चुनाव संपन्न हुआ। खरसान पंचायत भवन में मुखिया रजिया खातून, पिहरा पूर्वी पंचायत में ऐसा प्रवीण, पिहरा पश्चिमी पंचायत में अमित कुमार गुप्ता और नीमाडीह में आरती देवी ने मुखिया पद की शपथ ली। पिहरा पूर्वी व खरसान स्थित पंचायत सचिवालय में गावां बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने मुखिया ऐसा प्रवीण व रजिया खातून सहित पंचायत के सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वही पिहरा पश्चिमी व नीमाडीह पंचायत सचिवालय में गावां अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी दीपक प्रसाद ने नवनिर्वाचित मुखिया अमित गुप्ता व आरती देवी सहित वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण और उपमुखिया का चुनाव कराया। इस दौरान खरसान, पिहरा पूर्वी, पिहरा पश्चिमी और नीमाडीह पंचायत के लिए उपमुखिया का चुनाव कराया गया। इसमें खरसान से निर्विरोध उपमुखिया चीना देवी का चयन किया गया। साथ ही पिहरा पूर्वी से उपमुखिया के रूप में राजेश कुमार गुप्ता पिहरा पश्चिमी से संदीप कुमार गुप्ता व नीमाडीह से चंपा देवी उपमुखिया चुने गए। सभी नवनिर्वाचित उपमुखिया को प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर प्रभारी एमओ प्रदीप राम, बीईईओ प्रभाकर कुमार, अनिल यादव, सीआई अवधेश सिंह, आदित्य कुमार, विजय चौधरी, रविन्द्र कुमार बरनवाल, राजीव रंजन, अरविंद सिंह, दीपक कुमार व अजय कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
खरसान, पिहरा पूर्वी, पिहरा पश्चिमी व नीमाडीह पंचायत में हुआ उपमुखिया का चुनाव
गावां : प्रखंड के खरसान, पिहरा पूर्वी, पिहरा पश्चिमी व नीमाडीह पंचायत में उपमुखिया चुनाव के साथ शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुखिया सहित वार्ड सदस्यों के शपथ लेने के बाद विभिन्न पंचायतों के संबंधित पंचायत भवनों में उपमुखिया का चुनाव संपन्न हुआ। खरसान पंचायत भवन में मुखिया रजिया खातून,
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
Related Stories
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More








