AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चापाकल खराब होने से पटना मेन रोड के ग्रामीण परेशान

गावां :  पटना मेन रोड के पुल के पास मुस्लिम टोला में चापाकल पिछले दो तीन माह से खराब है। चापाकल खराब होने से मुस्लिमटोला के ग्रामीणों के साथ साथ आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। मेन रोड के करीब 20 घरों के लोग पेयजल से वंचित हो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां :  पटना मेन रोड के पुल के पास मुस्लिम टोला में चापाकल पिछले दो तीन माह से खराब है। चापाकल खराब होने से मुस्लिमटोला के ग्रामीणों के साथ साथ आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। मेन रोड के करीब 20 घरों के लोग पेयजल से वंचित हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पटना मेन रोड में एक ही चापाकल है। इससे करीब दर्जनों लोग पीने का पानी पीते हैं। जन्नातुल फिरदौश ने बताया कि चापाकल की मरम्मति के लिए पेयजल व स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को दूरभाष से जानकारी दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक आवेदन मेरे व्हाट्सएप्प पर भेज दीजिये मिस्त्री जाकर बना देगा। लेकिन पिछले दो माह से पीएचडी विभाग से कोई मिस्त्री नही आया जिसके बाद ग्रामीणों ने चंदा कर के मिस्त्री बुलाया मगर मिस्त्री ने बताया कि चापाकल के अंदर पाइप टूट कर अंदर चला गया है पीएचड़ी विभाग से ही बनेगा। मुहल्लेवासी रजिया खातून, मुनिया खातून, कौरैसा खातून, नैबून निशा, रेहैना खातून, सकीना खातून, सुलेखा देवी, मालती देवी, कुसुम देवी, गायत्री देवी, देवंती देवी आदि का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में चापाकल खराब रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार विभागीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories