
गिरिडीह : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रवासी ग्रुप का पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान जारी हैं। शादी विवाह में पौधा उपहार कर नए जोड़ें से पौधा रोपण करवाया जा रहा है।इस कड़ी में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के पोखरिया निवासी सेवा महतो की सुपुत्री चमेली कुमारी को प्रवासी ग्रुप प्रवासी एडमिन सिकन्दर अली ने गुलदस्ते की जगह पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। साथ ही साथ दुल्हन के हाथों पौधा लगाकर पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया।
उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण व जल संकट की की समस्या से दूर करने के लिए लोगों को दूर करने के लिए लोगों से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें : फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
अधिक से अधिक लगाए पौधे
इस मौके पर उमेश कुमार ने प्रवासी ग्रुप के द्वारा चलाये जा रहे हैं पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जितना ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएंगे उतना ही प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकेगा।आज लोग कोरोना जैसी बीमारी की वजह से लोग परेशान हैं और इस बीमारी से बचने के लिए मास्क सेनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहें हैं।लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं हैं।इसके लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत हैं।

विज्ञापन
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में फिर 7 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, एक ही परिवार के 4
समझनी होगी जिम्मेदारी
प्रवासी ग्रुप के एडमिन सिकन्दर अली ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अगर हमारे आसपास हरियाली होगी तभी पर्यावरण संरक्षित हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
ये थे उपस्थित
इस मौके पर इस मौके पर आदर्श हाईस्कूल पोखरिया के शिक्षक उमेश कुमार,चमेली की माँ शूकरी, मनोज महतो,झरीलाल महतो समेत दर्ज़नों लोग मौजूद उपस्थित थे।