AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क व पुल निर्माण कार्य में संवेदक से मांगा जा रहा था लेवी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 2 अपराधियों को पकड़ा

गिरिडीह : जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भेलवाघाटी – हरकुड-गुनियासर रोड तथा बलियारी नदी पुल, हरकुंड पुल, कारीपहाड़ी पुल निर्माण कार्य में जुटे संवेदक को नक्सली पर्ची देकर फोन से जान मारने की धमकी दिए जाने के मामले पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांड में शामिल 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 12, 2023 Jan 12 49 Views
Share

गिरिडीह : जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भेलवाघाटी – हरकुड-गुनियासर रोड तथा बलियारी नदी पुल, हरकुंड पुल, कारीपहाड़ी पुल निर्माण कार्य में जुटे संवेदक को नक्सली पर्ची देकर फोन से जान मारने की धमकी दिए जाने के मामले पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांड में शामिल 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात अपराधिकर्मियों के विरुद्ध भेलवाघाटी थाना कांड स० 03/2023 दर्ज किया गया. वहीं खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में टीम का गठन कर त्वरित उद्भेदन के लिए निर्देशित किया गया. जिसके बाद गठित टीम ने तकनिकी साक्ष्य एवं मानवीय आधार पर साक्ष्य एकत्रित करते हुए त्वरित अनुसंधान की ओर से घटना में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार यादव और थानु सिंह है. वहीं शेष अपराधकर्मियों के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कांड में गिरफ्तार अपराधियों के पास से नक्सली पर्चा और धमकी में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद किया है.

छापामारी दल में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो, गावां अंचल पुलिस निरीक्षक शहदेव प्रसाद, भेलवाघाटी थाना प्रभारी अवधेश कुमार, भेलवाघाटी थाना अनुसंधानकर्ता तोबिय केरकेट्टा, देवरी थाना पुलिस अवर निरीक्षक संगम पाठक, तकनिकी शाखा के आरक्षी जोधन महतो आदि शामिल थे.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories