AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क दुर्घटना में दम्पति की मौत, गंभीर रूप से घायल बेटा रेफर

तिसरी : थाना इलाके के संत मैरिज उच्च विद्यालय के सामने शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में एक ही परिवार के 3 लोग आ गए. जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि माँ और पुत्र को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया. लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 9, 2023 Apr 9 56 Views
Share

तिसरी : थाना इलाके के संत मैरिज उच्च विद्यालय के सामने शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में एक ही परिवार के 3 लोग आ गए. जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि माँ और पुत्र को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया. लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की भी मौत होने की सुचना है.

मृतक की पहचान तिसरी थाना इलाके के पकड़ियाटांड़ निवासी बुधु टुडू और उसकी पत्नी लालमुनी सोरेन के रूप में की गई है. जबकि उनका बेटा संजुल हांसदा गंभीर रूप से घायल है.

घटना के संबंध में बताया गया कि तिसरी थाना क्षेत्र के पकड़ियाटांड़ निवासी बुद्धू टूटू, उनकी पत्नी लालमुनी सोरेन और उनका बेटा संजुल हांसदा एक ही बाइक पर सवार होकर श्राद्धक्रम में शामिल होने गुमगी के पंडरिया जा रहे थे.
तभी संत मेरिज उच्च विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बुद्धू टुडू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी लालमुनी सोरेन और पुत्र संजुल हांसदा गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर ही अचेतावस्था में पड़े रहे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना के बाद उक्त स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी है जबकि दो अन्य की हल्की सांसे चल रही है. जिसके बाद इसकी सूचना फौरन 108 एंबुलेंस सेवा और तिसरी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर एंबुलेंस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल दोनों व्यक्तियों को एंबुलेंस में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया. जहां डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया.
लेकिन रास्ते में ही लालमुनी सोरेन की भी मौत होने की सुचना मिल रही है.
वहीं उनके पुत्र की भी स्थित गंभीर बताई जा रही है।
इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories