TOP BANNER
Sponsored

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र स्थित माल्डा में एक कलयुगी सनकी बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक मो. हासिम उर्फ बीरबल है। जबकि हत्यारोपी पुत्र आलम गिर है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त परिवार के लोग सेहरी के लिए उठे थे। वहीं मृतक मो. हासिम शौच

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 13, 2024 Mar 13 52 Views
Share

गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र स्थित माल्डा में एक कलयुगी सनकी बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक मो. हासिम उर्फ बीरबल है। जबकि हत्यारोपी पुत्र आलम गिर है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त परिवार के लोग सेहरी के लिए उठे थे। वहीं मृतक मो. हासिम शौच गया था। इसी दौरान आलम गिर ने पिता को ज़मीन पर पटक कर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस दौरान बीच बचाव को गईं मृतक की पत्नी सेरून खातून और पुत्री हैना आलम पर भी उसने हमला कर दिया। जिससे दोनों डर गए और कमरे में घुस गए। वहीं सनकी आलम गिर ने पिता की गला रेत कर हत्या दिया।

घटना की सूचना पाकर गावां थानेदार महेश चंद्रा सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी दरअसल हुआ यूं कि हत्यारोपी आलमगीर ने पुलिस को भी हथियार के साथ दौड़ाने लगा। इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

MIDDLE
Sponsored

भालू की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, 2 अन्य नामजद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories