TOP BANNER
Sponsored

चोरों का बढ़ता मनोबल, सिकदारडीह पंचायत सचिवालय में तीसरी बार चोरी

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह पंचायत सचिवालय में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। इस बार चोरों ने पंचायत सचिवालय से पानी सप्लाई मोटर और पंखे को गायब कर दिया है। गौर करने वाली बात हैं कि पंचायत सचिवालय में इससे पहले भी दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 12, 2021 Aug 12 47 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह पंचायत सचिवालय में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। इस बार चोरों ने पंचायत सचिवालय से पानी सप्लाई मोटर और पंखे को गायब कर दिया है। गौर करने वाली बात हैं कि पंचायत सचिवालय में इससे पहले भी दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। मगर पुलिस के हाथ अबतक चोरों के गिरेबां तक नहीं पहुंच पा रही है तभी तो एक बार नहीं तीन बार चोर यहां से सामान गायब कर चुके हैं। इस बार चोरी की जानकारी गुरुवार दोपहर को हुई। स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर दास जब दोपहर में कार्यालय खोलने आए तो देखा कि बाहरी दरबाजे का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद पचम्बा थाने को सूचना देते हुए वो ग्रामीणों के साथ अंदर घुसे तो ताला टूटा मिला और मोटर व एक कमरे का पंखा गायब मिला।

घटना से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इलाके में चोर कितना सक्रिय है। अब देखना होगा इस बार के घटना के बाद भी पुलिस चोरों तक पहुंच पाती है या फिर इस बार भी चोर पुलिस की नज़र से बचे रह जाएंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories