TOP BANNER
Sponsored

नीमाडीह में भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

गावां : प्रखंड स्थित पंचायत भवन नीमाडीह में गुरुवार को भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव एवम संचालन पार्टी सचिव नागेश्वर यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।   बैठक में अगामी 14अगस्त को खेत-खेती-किसान बचाओ,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 12, 2021 Aug 12 18 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित पंचायत भवन नीमाडीह में गुरुवार को भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव एवम संचालन पार्टी सचिव नागेश्वर यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।

 

बैठक में अगामी 14अगस्त को खेत-खेती-किसान बचाओ, मोदी हटाओ, देश बचाओ एंव किसान-युवा संकल्प पदयात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई वहीं कार्यक्रम की सफलता को ले कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई।

 

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार सारी सरकारी संस्था को निजी हाथों में सौंप कर जिम्मेदारी से हाथ झाड़ना चाह रही है। भाजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है और अपनी बुनियादी सुविधाओं व अन्याय के खिलाफ बात करने वाली जनता की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे ।एक तरफ पेट्रोल-डीजल ओर गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता को जिना मुश्किल कर दिया है।

MIDDLE
Sponsored

 

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज किसान 8 महीनों से सडकों पर है लेकिन सरकार को इन किसानों की बात सुनाई नहीं दे रही है। सरकार गरीब किसानों पर अत्याचार कर रही है।जो सत्ताधारी दल किसानों को न्याय नहीं दे सकता उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि पेगासस जासूसी कांड में केंद्र की बार-बार सफाई लोगों के गले नहीं उतर रही है।

 

सरकार व देश की भलाई इसी में है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए ताकि आगे की जिम्मेदारी तय की जा सके l जासूसी कांड ये एक लोकतांत्रिक अपराध है l फोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना ‘निजता के अधिकार’ का घोर उल्लंघन है। अगर ये काम भाजपा करवा रही है तो ये दंडनीय है और अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसकी नाकामी को सिद्ध करता है।

मौके पर इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य,संजय दास, अशोक यादव, दिनेश पाण्डेय, अजीत चौधरी, नारायण यादव,गाँधी यादव, दिनेश्वर यादव, उपेंद्र यादव,प्रदीप यादव,मों मुस्लिम अंसारी,मधुसूदन यादव,पप्पू यादव,करमनी यादव,मनोज सिंह, समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories