TOP BANNER
Sponsored

जनसुनवाई में डीलरों द्वारा गलती स्वीकारने और उसकी भरपाई करने के आश्वासन के बाद पलमरुआ पंचायत में अनाज गबन के मामले का पटाक्षेत्र

तिसरी : प्रखंड के पलमरुआ पंचायत में सोमवार को हुई जनसुनवाई में डीलरों द्वारा अपनी गलती स्वीकारने और उसकी भरपाई करने के आश्वासन के बाद अनाज गबन के मामले का पटाक्षेत्र होता दिख रहा है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों पलमरुआ पंचायत के 5 डिलरों पर दिसंबर माह के अनाज की कालाबाजारी और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 10, 2022 Jan 10 27 Views
Share

तिसरी : प्रखंड के पलमरुआ पंचायत में सोमवार को हुई जनसुनवाई में डीलरों द्वारा अपनी गलती स्वीकारने और उसकी भरपाई करने के आश्वासन के बाद अनाज गबन के मामले का पटाक्षेत्र होता दिख रहा है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों पलमरुआ पंचायत के 5 डिलरों पर दिसंबर माह के अनाज की कालाबाजारी और मृत लोगों के नाम पर राशन उठाने का आरोप लगाते हुए हल्ला बोला था। इसी मामले में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया था जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी उपस्थित थे। राजकुमार ने कहा कि पुरे तिसरी प्रखंड में गरीबों के राशन की कालाबजारी की जा रही है। कहीं राशन कार्ड में नाम होने के बावजूद भी कई लोगों को राशन नहीं मिलता है, तो कहीं मृत व्यक्ति का भी राशन उठा लिया जाता है। इसमें एमओ की भी मिलभगत है। इसलिए मै D.C. से इसकी उच्च स्तरीय जाँच की मांग करता हूँ। नहीं तो भाकपा माले जरूरत पड़ने पर सड़क जाम करेगी।

वहीं सभी आरोपी 5 डीलर ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करने का भरोसा दिया। सभी डिलरो ने आश्वस्त किया कि जो गड़बड़ियां हुई है उसकी भरपाई करेंगे। माले नेता राजकुमार यादव ने कहा कि, तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत पलमरुआ में डीलरों द्वारा हज़ारों राशन कार्डधारियों के दिसम्बर महीने का अनाज बेच दिया गया !जनता ने स्वयं जन सुनवाई कर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और एमओ को इसकी शिकायत की, परिणामस्वरूप सम्बंधित डीलरों ने अनाज बेचने की बात स्वीकार कर माफ़ी मांगते हुए दिसम्बर माह का दोनों (केंद्र सरकार और राज्य सरकार) अनाज वितरण करने की बात कही।
साथ ही इस जनसुनवाई में सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिला शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories