AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आपका मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, क्या कहती हैं राशि, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12-April-2022: आज का राशिफल 12 अप्रैल, कलियुग- 5122, विक्रम संवत- 2079, चैत्र- मास, दिन- मंगलवार। तिथि- एकादशी, नक्षत्र- मघा। चन्द्र गोचर- सिंह। व्रत/पर्व :- कामदा एकादशी। (विवाह आदि स्थायी मंगल कार्य निषेध)। मीन निरयण-सूर्य खरमास। मेष- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Aaj Ka Rashifal 12-April-2022: आज का राशिफल 12 अप्रैल, कलियुग- 5122, विक्रम संवत- 2079, चैत्र- मास, दिन- मंगलवार। तिथि- एकादशी, नक्षत्र- मघा। चन्द्र गोचर- सिंह। व्रत/पर्व :- कामदा एकादशी। (विवाह आदि स्थायी मंगल कार्य निषेध)। मीन निरयण-सूर्य खरमास।

मेष- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की योजना बन सकती है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग हैं।

वृषभ- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्की के अववसर मिल सकते हैं।

कर्क- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। मानसिक कठिनाइयों में कमी आएगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु मित्रों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या- मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी बढ़ेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कोई नया निवेश हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी आ सकती है। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से भी व्यर्थ के वाद-विवाद से भी बचकर रहें। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।

धनु- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। ग्रीष्‍म रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। प‍िता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर- आलस्य अधिक रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

कुंभ- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories