AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आपका सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा, क्या कहती हैं राशि, जानें अपना राशिफल

Rashifal 28 March 2022 : 28 मार्च 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 28 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Rashifal 28 March 2022 : 28 मार्च 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 28 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल.

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख के योग बन रहे हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन में निराशा के भाव रहेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सन्तान के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। भाइयों से मेल-मिलाप रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।

सिंह राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति‍ एवं सद्भाव बनाये रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों में मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। समस्या बढ़ सकती हैं।

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। भवन की साज-सज्जा पर खर्च अधिक रहेंगे।

मकर राशि- आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, लेक‍िन परिणाम संदिग्ध हैं। परिवार का साथ रहेगा। माता से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। परिश्रम भी अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। अपनी भावनाओं का वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी होगा। तनाव से बचें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories