AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा ने लगाया दो दिवसीय नि:शुल्क कोविड टीकाकरण कैंप

गिरिडीह :शहरी क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित साहू समाज भवन में जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा सदर अस्पताल के सहयोग से दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण का नि:शुल्क कैंप गुरुवार से लगाया गया। बताया गया कि गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा यह पांचवां कैंप हैं। इस कैंप में कोविशिल्ड और कोवैक्सिन दिया गया।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह :शहरी क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित साहू समाज भवन में जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा सदर अस्पताल के सहयोग से दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण का नि:शुल्क कैंप गुरुवार से लगाया गया।

बताया गया कि गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा यह पांचवां कैंप हैं। इस कैंप में कोविशिल्ड और कोवैक्सिन दिया गया। आज के कैंप में 300 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि हमारे समाज के द्वारा यह पांचवा कैंप लगाया गया है, ताकि गिरिडीह शहर के जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुलभ तरीके से हो सके।

समाज के महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारे समाज के द्वारा हमेशा सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। इसी कड़ी में आज का यह कैंप लगाया गया है। अभी तक हमारे समाज के द्वारा हजारों लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण कराया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा चरण प्रसाद साहू ने कहा कि गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा जो प्रदेश की एक जिला इकाई है, काफी संगठित और मजबूत है तथा हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि हमारा समाज के द्वारा कई बार नि:शुल्क टीकाकरण कैंप लगाया गया है, जिसमें हजारों लोगों का टीकाकरण किया गया है।

कार्यक्रम में वरीय उपाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष हरगौरी साहू, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो० मुकेश कुमार साहा, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, विकास गुप्ता, सीताराम साहू, निरंजन साहू , पिंटू साव सहित समाज के कई लोगों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर अस्पताल के ए एन एम सुमन भारती, बबीता कुमारी, सरस्वती गुप्ता, निशांत, सुशील कुमार उज्जवल कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories