AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह के किसान अब ऑनलाईन बेचेंगे अपना उत्पाद, FPO को मिला ईनाम निबंधन प्रमाण पत्र

गिरिडीह : जिला में निबंधित 24 एफपीओ को गुरुवार को गिरिडीह बाजार समिति कार्यालय में पणन सचिव अमित कुमार के द्वारा सभी एफपीओ डायरेक्टर को ईनाम निबंधन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । बताया गया कि अब गिरिडीह के एफपीओ से जुड़े किसान ईनाम के माध्यम से अपने उत्पादों को बेच सकेंगे । उन्होंने कहा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिला में निबंधित 24 एफपीओ को गुरुवार को गिरिडीह बाजार समिति कार्यालय में पणन सचिव अमित कुमार के द्वारा सभी एफपीओ डायरेक्टर को ईनाम निबंधन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

बताया गया कि अब गिरिडीह के एफपीओ से जुड़े किसान ईनाम के माध्यम से अपने उत्पादों को बेच सकेंगे । उन्होंने कहा कि ईनाम पोर्टल की सहायता से किसान और खरीददार के बीच कोई दलाल नहीं रहेगा ‌। इससे किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा और किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी ।

उन्होंने ईनाम की जानकारी देते हुए कहा कि ईनाम एक राष्ट्रीय कृषि बाजार है जिसके माध्यम से किसान या एफपीओ अपना उत्पाद ऑनलाईन के माध्यम से पूरे भारत में कहीं भी बेच सकते हैं ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रूद्रा फाउण्डेशन के सचिव सैयद सबिह अशरफ ने कहा कि ईनाम पोर्टल के पहले किसानों की बड़ी समस्या यह थी कि वह जो फसल उगा रहा है उस पर काफी मेहनत कर रहा है लेकिन जब बाजार में वह फसल लेकर जाता है तो वह उसको एक बिचौलियों को देता है और वह बिचौलिया उसको खरीदार के पास बेचता है ऐसे में किसानों को बिचौलियों के द्वारा कम पैसा देकर फसल खरीद लिया जाता था और किसानों को अपनी फसल के एवज में उचित मूल्य नहीं मिल पाता था, लेकिन इस पोर्टल के आने से यह समस्या खत्म हो गई है ।

आइडिया संस्था के प्रोग्राम डायरेक्टर संतोष पाण्डेय ने कहा कि ईनाम पोर्टल से गिरिडीह के किसानों की पूरे देश में पहचान बनेगी ।

मौके पर फ्रेश बास्केट एफपीसी के लखपत पंडित, सबेरा एग्रीकल्चर एफपीसी के दिनेश वर्मा, जमुआ एफपीसी के दीपक कुमार, जमडीहा एफपीसी के महेन्द्र शर्मा, केन्दुआ एफपीसी के पवन वर्मा, पर्णहरित एफपीसी के विवेक आनन्द, अमिताभ वर्मा, जितेन्द्र कुमार, संतोष वर्मा , रूद्रा फाउण्डेशन के शंकर राय सहित कई लोग मौजूद थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories