TOP BANNER
Sponsored

प्रज्ञा केंद्र से सेवायें प्रदान कर आमदनी कर सकेगा एफपीओ – डीडीएम

गिरिडीह : गिरिडीह ज़िला में नाबार्ड प्रायोजित कुल 09 प्रखंडों के 22 एफ़पीओ (किसान उत्पादक संगठन) को शुक्रवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में स्थित कार्यालय में कॉमन सर्विस सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) से जोड़ा गया । प्रज्ञा केन्द्रों से जुडने के बाद किसान उत्पादक संगठन ग्रामीणों को बीमा, पेंशन, ई-सिटिज़न, ई- ज़िला सेवा ,एनआईओएस पंजीकरण, ई

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 24, 2021 Sep 24 23 Views
Share

गिरिडीह : गिरिडीह ज़िला में नाबार्ड प्रायोजित कुल 09 प्रखंडों के 22 एफ़पीओ (किसान उत्पादक संगठन) को शुक्रवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में स्थित कार्यालय में कॉमन सर्विस सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) से जोड़ा गया । प्रज्ञा केन्द्रों से जुडने के बाद किसान उत्पादक संगठन ग्रामीणों को बीमा, पेंशन, ई-सिटिज़न, ई- ज़िला सेवा ,एनआईओएस पंजीकरण, ई श्रम पंजीकरण , शिक्षा, टेलीमेडिसिन , टेलीलाव आदि वितिय एवं गैर वितिय सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं। किसान उत्पादक संगठन प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से 600 से भी अधिक सेवाओं (बी2बी/बी2सी/सी2सी/जी2सी आदि) को पहुंँचा कर अपनी आमदनी भी कर सकते हैं। सीएससी मैनेजर पप्पु कुमार ने एफ़पीओ को सीएससी से जोड़ने की जानकारी देते हुए कहा कि एफ़पीओ को प्रज्ञा केंद्र के संचालन संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मौके पर नाबार्ड गिरिडीह के ज़िला विकास प्रबन्धक आशुतोष प्रकाश ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन डिजिटल इंडिया मिशन को आगे ले जाने का काम करेंगे एवं किसान भाई प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से घर बैठे उच्च श्रेणी के खाद, बीज़ , कीटनाशक आदि इफ़्फ़्को किसान एवं अन्य कम्पनियों से मंँगा सकते हैं। बैंकिंग सेवा यथा केसीसी आवेदन, सामाजिक सुरक्षा बीमा साथ ही साथ डिजिटल सेवा अंतर्गत किसान भाई अपने उत्पादों को बाज़ार से भी जोड़ सकते हैं। उन्होने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल कृषि योजना (पीएम-स्वामित्व , जीआईएस टैग , ब्लॉक चेन कृषि आदि) में एफ़पीओ एवं सीएससी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories